सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian players showed their strength on foreign soil, hoisted the tricolor

Delhi NCR News: भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर दिखाया दम, लहराया तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकलबॉल एशिया ओपन में 2 स्वर्ण व 1 रजत, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की कई स्पर्धाओं में दबदबा
Trending Videos

सनी सिंह

नई दिल्ली।
भारत के पिकलबॉल खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन(एआईपीए) के खिलाड़ियों ने डब्ल्यूपीएस एशिया पिकल ओपन 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता 11 से 16 मार्च तक बैंकोक(थाईलैंड) में आयोजित की गई। पुरुष डबल्स 19+ ओपन वर्ग में भारत के मयूर पाटिल और वंशिका कपाड़िया की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। वहीं महिला डबल्स 19+ ओपन में आलिया इब्राहिम और अग्निमित्र भट्टाचार्य की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा गोल्ड डाला। इस जीत के साथ भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। टूर्नामेंट में आलिका इब्राहिम का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने मिक्स डबल्स एडवांस्ड प्लस वर्ग में अविनाश कुमार के साथ खेलते हुए रजत पदक जीता। इसके अलावा महिला एकल 19+ ओपन और एडवांस्ड प्लस वर्ग में भी वह चौथे स्थान पर रहीं, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।

पुरुष एकल स्पर्धा में सोनू कुमार विश्वकर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए उपविजेता बनकर रजत पदक हासिल किया, जबकि अविनाश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं गौरव राने भी कड़े मुकाबलों के बाद चौथे स्थान पर रहे। अन्य मुकाबलों में गौरव राणे और तेजास महाजन की जोड़ी पुरुष डबल्स 19+ ओपन में चौथे स्थान पर रही। वहीं महिला डबल्स में अनुजा महेश्वरी और वरूशाली ठाकरे ने भी चौथा स्थान हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया। एआईपीए के अध्यक्ष अरविंद प्रभू ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की बदौलत भारत में पिकलबॉल तेजी से आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मजबूत पहचान बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed