{"_id":"6a31482a6b5e52ddb208526d","slug":"indian-team-leaves-for-bali-for-the-asian-karate-championships-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141191-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम बाली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम बाली रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
19 से 21 तक आयोजित की जाएगी एशियन कराटे फेडरेशन सीनियर कराटे चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली में 19 से 21 जून तक आयोजित होने वाली एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम रवाना हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन बाली के नुसा दुआ कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा और इसके लिए इंडोनेशिया कराटे-डो फेडरेशन ने भारतीय दल को आधिकारिक आमंत्रण भेजा है। दल का नेतृत्व कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा करेंगे और महासचिव संजय जांगड़ा दल प्रमुख की भूमिका निभाएंगे।
कीर्तन कोंडरू संयुक्त सचिव एवं कोच, जबकि दिल्ली के अनिकेत गुप्ता टीम के कोच एवं मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम के साथ कोच विकास भी मौजूद रहेंगे। भारतीय टीम में महिला वर्ग से मेसोम सिंघी, लोमा स्वैन, अलीशा, हनी अली, भुवनेश्वरी सुरेश जाधव, जॉनी मंगखिया, दीपिका धीमान, वैलेना वैलेंटिना, अलीशा सुबुधि और सुरोमिता सिन्हा को शामिल किया गया है। वहीं, पुरुष वर्ग में अर्जुन नाथ, बाबी वर्मा पिड्यापति, गौरव सिंधिया, दीपक रौथन, निशाद अली, चेतन भट्ट, सुधीर सहारावत, आयुष यादव, नवीन, अबाब सांगदो, जॉन सांगदो, तालिक ख्योदा, तरुण शर्मा और कार्तिकेय गोयल भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
भारतीय टीम का चयन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि भारतीय खिलाड़ी एशिया के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे। दिल्ली के खिलाड़ियों पर विशेष रूप से निगाहें रहेंगी, जहां अनुभवी खिलाड़ी दीपिका धीमान खिलाड़ी के रूप में और अनिकेत गुप्ता कोच एवं मैनेजर के रूप में भारतीय दल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दोनों से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।