फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent children selling the Tricolour on the streets of Delhi amidst Independence Day celebrations

Delhi NCR News: आजादी के जश्न के बीच दिल्ली की सड़कों पर तिरंगा बेचते मासूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
-हाथों में झंडा और आंखों में घर की चिंता
विज्ञापन

सचिन कुमार
नई दिल्ला। देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबने को तैयार है। बाजारों से लेकर स्कूलों और सरकारी इमारतों तक तिरंगे की शान दिखाई दे रही है। लेकिन इसी जश्न के बीच दिल्ली की सड़कों, लाल बत्तियों और चौक-चौराहों पर कुछ मासूम हाथ ऐसे भी हैं, जिनके लिए तिरंगा सिर्फ देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि घर की रसोई का सहारा है। हाथों में तिरंगा लिए ये बच्चे राहगीरों से झंडा खरीदने की अपील करते नजर आते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर है, लेकिन उस मुस्कान के पीछे घर चलाने की चिंता छिपी है।

सड़क किनारे खड़े इन बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस कमाई का एक मौका लेकर आता है। वह सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप, ट्रैफिक और धुएं के बीच झंडे बेचते हैं। किसी के हाथ में छोटा तिरंगा है तो कोई कारों के शीशे पर दस्तक देकर बड़ा झंडा खरीदने की गुजारिश करता दिखाई देता है। हर बिकते झंडे के साथ उनके चेहरे पर उम्मीद की एक नई चमक आती है। कई बच्चे एक हाथ में झंडों का बंडल और दूसरे हाथ में पानी की बोतल लिए घंटों सड़क किनारे खड़े रहते हैं। लाल बत्ती होते ही उनकी नजर गाड़ियों के शीशों पर टिक जाती है। उन्हें पता है कि कुछ मिनट में जितने ज्यादा झंडे बिकेंगे, उतनी ही ज्यादा कमाई होगी।
विज्ञापन


तिरंगा बिकेगा तो घर में दाल पकेगी
मुनिरका लाल बत्ती पर खड़े एक बच्चे ने मासूमियत से बताया कि हम झंडे बेचकर पैसे कमाते हैं। अगर झंडे बिकेंगे, तभी घर में दाल और रोटी बनेगी। बच्चे ने बताया कि वह सुबह से झंडे लेकर सड़क पर आ जाता है। सुबह कुछ लोग जल्दी में होते हैं, इसलिए झंडा नहीं लेते। लाल बत्ती पर गाड़ी रुकती है तो हम पास जाते हैं। कोई ले लेता है तो अच्छा लगता है। वहीं, कनॉट प्लेस पर झंडा बेच रहे राजीव ने बताया कि दिनभर में जितने झंडे बिकते हैं, उसी हिसाब से पैसे मिलते हैं। पैसे घर में दे देते हैं। घर वाले उससे सामान खरीदते हैं। झंडे नहीं बिकेंगे तो पैसे भी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed