फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lambu, the criminal who killed a youth in the presence of the police, has been injured in an encounter

Delhi NCR News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की हत्या करने वाला बदमाश लंबू मुठभेड़ में जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रांजिट रिमांड में लाने के दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर किया फायर, एसआई घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस की मौजूदगी में इरफान (20) की हत्या करने वाला आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू (29) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही थी, तभी मथुरा क्षेत्र में उसने हवलदार की पिस्टल छीनकर गोली चला दी, जिससे एसआई अजय कुमार के हाथ में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में लंबू की टांग में गोली लगी। दोनों को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
18 जुलाई की रात जहांगीरपुरी में 15-20 लोगों की भीड़ इरफान को पीट रही थी। गश्त कर रहे हवलदार कृष्ण कुमार यादव व सोहन लाल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और इरफान की चाकू व डंडों से हत्या कर दी। सभी फरार हो गए। इरफान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी लंबू पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में छिपा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा था। रास्ते में उसने हवलदार हरीश की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश में एसआई पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में लंबू के पैर में गोली लगी। लंबू के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, नाबालिगों का अपहरण, जबरन वसूली समेत 118 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed