फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence Day celebrations to be held amidst rain

Delhi NCR News: बारिश के बीच मनेगी जश्न-ए-आजादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
14 से 19 अगस्त तक बादल और हल्की बारिश, तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। इस बार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस बारिश के बीच मनेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है और अगले छह दिनों तक सुहावने मौसम की संभावना जताई है। 14 से 19 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश हो सकती है। 14 को सुबह-शाम एक-दो बार और 15 अगस्त को सुबह तथा दोपहर-शाम के बीच हल्की बारिश के आसार हैं।
16, 17 व 18 अगस्त को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री और न्यूनतम 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री और अधिकतम में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा व बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन जलभराव व जाम ने परेशान किया। सफदरजंग केंद्र पर 4.2 मिमी, रीज में 23.6, पूसा में 10.5, लोधी रोड पर 4.2, पुष्प विहार में सात और पालम में बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अगस्त की औसत वर्षा 233.1 मिमी है, जो बृहस्पतिवार शाम तक 205.4 मिमी पहुंच गई। इस दौरान अधिकतम 35.2 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed