सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inter-state gang defrauding people in the name of online investments busted

Delhi: अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने आठ आरोपी दबोचे

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 20 May 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
Inter-state gang defrauding people in the name of online investments busted
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साइबर पुलिस स्टेशन, दक्षिण-पश्चिम जिला ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों ने बी.टेक, एमबीए और साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा जैसी बड़ी डिग्रियां ले रखी हैं।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ऑनलाइन स्टॉक निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहा था। धोखेबाजों ने एक नकली निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए शिकायतकर्ता से 24 लाख रुपये की ठगी की। सिर्फ 14 दिनों में ठगी के इस गैंग से जुड़े हुए बैंक खातों में 4.5 करोड़ रुपये के लेन-देन वाली 60 से अधिक शिकायतें उन्हें मिली है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गैंग के तार कंबोडिया से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। इन छापों के दौरान 8 मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण बैंकिंग रिकॉर्ड बरामद किए गए।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
1. हरमनजोत सिंह, निवासी मोहाली, पंजाब। शैक्षणिक योग्यता - साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा।
2. कैसर मसूदी, निवासी मोहाली, पंजाब। शैक्षणिक योग्यता - एमबीए।
3. अभिषेक, निवासी पानीपत, हरियाणा। शैक्षणिक योग्यता – बी.कोम
4. मो. ज़ाहिद, निवासी जाफराबाद, दिल्ली।
5. आमिर मलिक, निवासी जाफराबाद, दिल्ली।
6. अमरजीत अहिरवार, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश।
7. आलोक शर्मा, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश। शैक्षणिक योग्यता - बी.टेक
8. अनंत पांडे, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश। शैक्षणिक योग्यता - बी.टेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed