{"_id":"69b963f1d6030f8c6307757f","slug":"it-will-rain-heavily-for-three-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128224-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वापस निकाल लें कंबल, तीन दिन होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वापस निकाल लें कंबल, तीन दिन होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बारिश का यलो अलर्ट किया जारी
- एक और नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
-अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में फिर से सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सात दिनों में दिल्ली का मौसम बदलता रहेगा। ऐसे में 18 मार्च यानी आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। बिजली भी कड़क सकतीं हैं। इस दौरान तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिनकी गति रात में 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में ठंडक का अहसास होगा।
बादल और सूरज के बीच चला लुकाछिपी का खेल
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। ऐसे में इसका असर बुधवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 मार्च तक मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और तेज बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 29-32 और रात का 14-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
उधर, मंगलवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान हवाएं भी चली। इससे लोगों को दिन में अधिक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 31.7, आया नगर और लोधी रोड में 31 और पालम में 29.7 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
Trending Videos