{"_id":"6a0f341edbc6fcfd150c76e7","slug":"itching-powder-gang-busted-used-to-target-people-in-markets-six-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137318-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खुजली पाउडर गैंग का खुलासा, बाजारों में लोगों को बनाते थे निशाना, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खुजली पाउडर गैंग का खुलासा, बाजारों में लोगों को बनाते थे निशाना, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पहाड़गंज के होटल से पकड़ा, सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के बदमाश बाजारों में खुजली का पाउडर डालकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी बदमाश पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और वहां से आने के बाद दिल्ली के होटलों में ठहरकर वारदातों को अंजाम देते थे। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस बदमाशों तक पहुंची। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 79 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि बदमाश अलग अलग राज्यों में चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में शामिल हैं।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 16 मई को मोती नगर थाना पुलिस को चोरी की शिकायत मिली। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि बदमाशों ने खुजली का पाउडर डालकर उससे करीब 98 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उसमें पुलिस को कुछ संदिग्ध दिखे। फुटेज में दिखा कि आरोपियों ने वारदात करने के बाद रास्ते बदलकर और दो अलग-अलग ऑटो-रिक्शा से वहां से भाग गए। पुलिस ने उन ऑटो के जाने की दिशा में लगे करीब 80 कैमरे की जांच करते हुए पहाड़गंज के एक होटल तक पहुंची और वहां ठहरे सभी छह आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अनीश ग्वाला, निहाल ग्वाला, जॉनी जाधव ग्वाला, रमेश, जुगनू और आनंद ग्वाला के रूप में हुई। सभी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं।
आरोपियों ने बताया कि वह अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े हैं। जो अलग-अलग राज्यों में चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वह आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली जगहों, जैसे बाजारों और कॉमर्शियल इलाकों में नकद या कीमती सामान ले जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। एक आरोपी पीड़ित पर खुजली वाला पाउडर छिड़ककर उसका ध्यान भटकाता था और उनके दूसरे साथी इसका फायदा उठाकर पीड़ित के पास से नकद या कीमती सामान चुरा लेते थे।
विज्ञापन
Trending Videos