{"_id":"6a0f3ace5d95a5d66f04c4a9","slug":"scorpio-breaks-railing-and-hits-another-car-three-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137432-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कॉर्पियो ने रेलिंग तोड़कर दूसरी कार को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कॉर्पियो ने रेलिंग तोड़कर दूसरी कार को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में सोमवार को शिवाजी रोड स्थित मिड टाउन प्लाजा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। उनकी पहचान हरबीर सिंह, गुरदीप सिंह और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई। पुलिस ने उनके बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक की पहचान ख्याला गांव निवासी कनिष्क यादव के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उसके साथ तीन अन्य साथी आर्यन मलिक, प्रियांश लांबा व जगदीश मौजूद थे। पुलिस ने सभी को पकड़ने के बाद उनका मेडिकल करवाया जिसमें चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
Trending Videos