सब्सक्राइब करें

दिल्ली डबल मर्डर: मां को 10 तो बेटे को आठ बार चाकू खोदा, किचन में थी दोनों की लाश; पांच में से चार CCTV खराब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 21 May 2026 09:29 PM IST
सार

विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई विष्णु ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। आरोपी भाई की पत्नी व बेटे की हत्या कर घर से नकदी व गहने ले गए। हालांकि देर रात तक पुलिस आरोपियों को न तो सुराग जुटा पाई थी और न ही दोहरे हत्याकांड की वजह को पता लगा पाई थी।

विज्ञापन
Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri
गोविंदपुरी में मां-बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना के तहत मां शारदा साहू (38) और बेटा खुशहाल (13) की बुधवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। मां के शरीर पर चाकू से 10 से ज्यादा व बेटे के शरीर पर 8 से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं। घर से नकदी व गहने गायब हैं। ऐसे में पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से एक से डेढ़ लाख रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस सभी एंगल से इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही है।



Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri
पिता,पुत्र और मां - फोटो : अमर उजाला

जमीन पर पड़ी थी मां-बेटे की लाश
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया घटना की सूचना रात एक बजकर 11 मिनट पर मिली। फल व सब्जियां बेचने का काम करने वाले शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला स्थित ग्राम अडौली, पोस्ट उजियानी निवासी विष्णु साहू रात करीब साढ़े 12 बजे जब घर पहुंचे तो मेन गेट बाहर से बंद मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर उनके होश उड़ गए। पत्नी शारदा और बेटे खुशहाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनके शरीर पर चाकू से काफी निशान थे और दोनों की मौके पर मौत हो चुकी थी। 

Trending Videos
Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri
घर में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

घर से नकदी और गहने गायब
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घर की अलमारियों से कुछ नकदी और आभूषण गायब थे। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के मकसद से हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा व फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने हत्या और लूटपाट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान व उनको पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri
इस घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले छुड़ाई थी दो कमेटियां 
विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई विष्णु ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। आरोपी भाई की पत्नी व बेटे की हत्या कर घर से नकदी व गहने ले गए। हालांकि देर रात तक पुलिस आरोपियों को न तो सुराग जुटा पाई थी और न ही दोहरे हत्याकांड की वजह को पता लगा पाई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन
Mother and Son Brutally Murdered with a Knife During Home Intrusion in Govindpuri
जांच करती पुलिस और फोरेंसिक की टीम - फोटो : अमर उजाला

तेज आवाज में टीवी चल रही थी 
विष्णु जब घर पहुंचा तो अंदर लाइट जल रही थी और टीवी चल रही थी। थोड़ी देर बाद उन्होंने पाया कि दरवाजे पर तो बाहर कुंडी लगी है। कुंडी खोलकर वे अंदर गए। किचन में पत्नी व बेटे का शव खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। गोविंदपुरी में ही गली नंबर 12 में रहने वाली बड़ी बहन गुड़िया को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed