सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1,200 district officials and employees went on strike, impacting health services.

Budaun News: जिले के 1200 अधिकारी, कर्मचारी गए हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 22 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
1,200 district officials and employees went on strike, impacting health services.
मानदेय नहीं मिल पर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देते एनएचएम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत लगभग 1200 अधिकारियों, कर्मचारियों को पिछले दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। इसको लेकर संबंधित कर्मचारी सीएमओ कार्यालय परिसर में पूरे दिन हड़ताल पर बैठे रहे।

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कहा कि 18 से 20 मई तक जिले के सभी कार्मिकों ने काला फीता बांधकर अपने-अपने राजकीय कार्य किए। लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे 21 मई से आकस्मिक सेवाएं जारी रखते हुए कार्य बहिष्कार किया। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सरकार का रवैया कर्मचारियों के प्रति भेदभावपूर्ण प्रतीत होता है। वहीं, सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा का कहना है कि शासन से धनराशि मिल गई है। दो से तीन दिन में सभी के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सीएचओ की डिजिटल स्ट्राइक से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, टेली कंसल्टेंसी व ऑनलाइन सिस्टम ठप
जिला सहित प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमओ) की ओर से लंबित मानदेय, पीबीआई व अन्य भुगतान न मिलने के विरोध में घोषित डिजिटल स्ट्राइक का पहले दिन व्यापक असर देखने को मिला। अधिकांश आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ भले ही उपस्थित रहे, लेकिन उन्होंने ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। इसके चलते टेली कंसल्टेंसी सेवाएं, एनसीडी पोर्टल, डीवीडीएमएस सिस्टम, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं अन्य डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos

----------
पीएचसी पर हड़ताल का असर, चार कर्मी ही रहे मौजूद, जांच सेवाएं ठप
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का सीधा असर देखने को मिला। केंद्र पर केवल चार स्वास्थ्य कर्मी ही उपस्थित रहे। जबकि अधिकांश संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। चिकित्सा अधिकारी पारुल सिंह ने बताया कि कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित रहीं।
------------
सीएचसी पर हड़ताल का नहीं पड़ा असर, 122 मरीजों का हुआ उपचार, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
सैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का असर कम देखने को मिला। ओपीडी में प्रतिदिन की तरह 122 मरीजों का इलाज किया गया और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं। संवाद

-------------
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं सहित पर कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। 21 मई से 24 मई तक सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed