सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The robbers came on bikes and avoided using mobile phones.

Budaun News: बाइकों से आए डकैत, मोबाइल फोन के इस्तेमाल से भी बचे रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 22 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The robbers came on bikes and avoided using mobile phones.
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर कस्बे में किसान निजाकत अली के घर डकैती की हुई सनसनीखेज वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसके बाद जल्द खुलासे के दबाव में जुटी पुलिस कच्छा-बनियान गिरोह का ही हाथ मानकर जांच कर रही है। इससे यह भी सामने आया है कि पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि डकैत बाइक से आए थे और पूरी वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल तक नहीं किया। बाइकें घटना स्थल के समीप उर्स वाले स्थान पर खड़ी की थीं। यह भी माना जा रहा है कि इन बदमाशों के पास कोई चार पहिया वाहन भी रहा होगा, जो काफी दूर खड़ा किया गया। बदमाश शाम को ही खेत में बैठ गए। बीयर पी और जब सन्नाटा हुआ तो वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे साफ माना जा रहा है कि गिरोह बेहद शातिर और संगठित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश संभल जनपद की ओर भागे। जहां घटना हुई है वहां से करीब चार किलामीटर दूर गंगा एक्सप्रेसवे है। जबकि दो सौ मीटर दूर बिसौली रोड है। संभल जिले का बार्डर भी करीब है। सर्विलांस टीम लगातार आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी के वीडियो फुटेज खंगाल रही है। करीब सौ से अधिक कैमरे खंगाले जा चुके है। पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट भी मिले हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

-----------------------------------------
सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पुलिस कर्मियों पर जल्द हो सकती है कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर पांच विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जबकि डीआईजी स्तर से पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर जल्द कार्रवाई भी हो सकती है।
---------------
आसपास जिलों में पुलिस की दबिश, पीड़ित के घर पर पुलिस बल तैनात
इस वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें अब तक की पड़ताल के आधार संभल, मुरादाबाद, लखीमपुर, शाहजहांपुर समेत कई जिलो में दबिश दे रही है। बुधवार को पूरी रात इन जगहों पर दबिश दी गई। 20 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच परिवार की सुरक्षा को देखते हुए घर पर दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।

वर्जन-

पुलिस टीमें सक्रिय है। कई अहम सुराग हत्थे लगे है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। -अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed