{"_id":"5b4b629f4f1c1b8f568b46c6","slug":"john-abraham-driver-niece-has-been-recovered-by-police-from-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम के ड्राइवर की भांजी को पुलिस ने किया दिल्ली से बरामद, नाराज होकर छोड़ा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉन अब्राहम के ड्राइवर की भांजी को पुलिस ने किया दिल्ली से बरामद, नाराज होकर छोड़ा था घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले इस्लामपुर से गायब हुई अभिनेता जॉन अब्राहम के ड्राइवर की भांजी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को अदालत में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
पीड़िता घर पर किसी बात से गुस्सा होकर चली गई थी। बता दें कि एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में भी जॉन अब्राहम ने इसका जिक्र किया था।
पुलिस के अनुसार इस्लामपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई है। उसने बेटी के अपहरण होने का शक भी जताया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
इसके लिए पुलिस ने एनसीआर में सभी थानों को अलर्ट करते हुए बच्ची की तलाश में टीमें गठित कर दीं। इसके बाद थाने में एक व्यक्ति पुलिस से मिलने पहुंचा था, जिसने गायब हुई किशोरी को अपनी भांजी बताया और खुद को फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम के पास चालक के पद पर कार्यरत बताया।

इसी दौरान पुलिस को बच्ची का सुराग मिल गया। पुलिस को बच्ची एमजी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करती दिखाई दी। इसके बाद टीम ने उसकी तलाश और तेज कर दी। सदर थाना पुलिस ने इसी सुराग के आधार पर टीम को सिविल वर्दी में किशोरी की तलाश में लगा दिया।
पुलिस ने किशोरी को दिल्ली के झंडेवालान स्थित मंदिर से बरामद कर लिया। यहां पर वह मंदिर में पुजारी के पास बैठी हुई थी। इस पर टीम उसे लेकर गुरुग्राम पहुंची। यहां किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन ने बताया कि किशोरी ने बयान में बताया कि वह किसी बात पर परिजनों से गुस्सा हो गई थी, जिसके बाद वह स्वयं ही घर से चली गई थी। किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है।