सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's Satyagraha is a political drama, an attempt to mislead the public: Virendra Sachdeva

केजरीवाल का सत्याग्रह राजनीतिक नाटक, जनता को गुमराह करने की कोशिश : वीरेंद्र सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने राजघाट कार्यक्रम को बताया ‘सर्कस जैसा प्रदर्शन’
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के राजघाट पर सत्याग्रह करने के कदम को राजनीतिक नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी जनहित के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। यह जनता का ध्यान भ्रष्टाचार के आरोपों से हटाने की कोशिश है।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब भी अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी पर कोई गंभीर आरोप लगता है, तब इस तरह का सर्कस खड़ा किया जाता है। उनका कहना था कि इस बार भी वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और देश की जनता कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की भूमिका होने के बारे में समझ चुकी है। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल चाहे जितनी चिट्ठियां लिख लें या न्यायपालिका पर टिप्पणी करें, अंततः उन्हें कानून की प्रक्रिया का सामना करना ही होगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक संस्थाओं और जांच एजेंसियों के कामकाज पर सवाल उठाकर उसे राजनीतिक रंग देना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उनके अनुसार, यह रवैया लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति असम्मान को दर्शाता है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं और ऐसे में सत्याग्रह जैसे कदमों के जरिए सहानुभूति बटोरने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के पास जनता के सामने रखने के लिए ठोस मुद्दे और उपलब्धियां होतीं, तो उसे इस तरह के आंदोलनों का सहारा नहीं लेना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed