फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lakh swindled under the pretext of stock market profits.

Delhi NCR News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 4.75 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
-शाहदरा जिला साइबर सेल ने जालसाज को ओडिशा से पकड़ा
विज्ञापन

-दो माह में आरोपी के खाते में आए 2.97 करोड़ रुपये
-बैंक खाता देशभर के 17 साइबर शिकायतों से जुड़ा मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला साइबर सेल ने शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। पहचान 33 साल के सुब्रत कुमार साहू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि जिस बैंक खाते में पीड़ित से ठगी की रकम का एक हिस्सा पहुंचा था, उसमें दो माह में करीब 2.97 करोड़ रुपये जमा हुए। यह खाता देशभर में दर्ज 17 साइबर ठगी की शिकायतों से भी जुड़ा मिला है।
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 1 अप्रैल को पीड़ित रामचंद्र यादव ने ठगी की शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि उसे बुल मार्केट धन क्लब नाम के व्हाट्सएप कंपनी से आरोपियों ने उसे जोड़ा और शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफा देने का झांसा दिया। शुरुआत में फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर मुनाफा दिखाया गया। इससे उनका भरोसा बढ़ा और उन्होंने करीब 4.75 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसने मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने प्रोसेसिंग और निकासी शुल्क के नाम पर उससे 12 लाख रुपये और मांगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने शिकायत की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम एक बैंक खाते में डाला गया था, यह खाता फ्यूजन एंटरप्राइजेज के नाम से था और खाता धारकोें की पहचान भुवनेश्वर ओडिशा निवासी सुब्रत कुमार साहू और संतोष कुमार लेंका के रूप में हुई। जिसमें सुब्रत का मोबाइल नंबर पंजीकृत था। पुलिस ने इस आधार पर उसे भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल की जांच में आरोपी के कई अन्य आरोपियों से लेनदेन को लेकर चैट मिली। आरोपी ने पूछताछ में करीब सात बैंक खाते खुलवाने की बात कबूल की है। इनमें कॉरपोरेट और सेविंग दोनों तरह के खाते शामिल हैं। जांच में यह भी पता चला कि उसके बैंक खाते में दो माह में करीब 2.97 करोड़ रुपये जमा हुए। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों और पूरे वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article