सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPG Gas Shortage Amidst the shortage of cooking gas, prices of coal and firewood have surged

LPG Gas Shortage:रसोई गैस किल्लत के बीच कोयला,लकड़ी के दामों ने पकड़ी रफ्तार, इंडक्शन को भी विकल्प के तौर पर

नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Shortage Amidst the shortage of cooking gas, prices of coal and firewood have surged
फाइल फोटो
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण काॅमर्शियल  सिलिंडर नहीं मिलने से फास्ट फूड, चाय समेत फास्ट फूड के ठेले करीब-करीब बंद हो गए हैं। कई स्थानों पर दुकानदारों ने भट्ठी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशान वे रेस्टोरेंट संचालक हैं, जिनके किचन में भट्ठी की जगह नहीं है। बड़ी संख्या में लोगों ने इंडक्शन को भी विकल्प के तौर पर अजमाना शुरू कर दिया है।   
Trending Videos


शनिवार को सागरपुर, नंगली डेयरी, उत्तम नगर, कुम्हार कॉलोनी, गीता कॉलोनी, त्रिलोकपुरी और सरोजिनी नगर समेत अन्य इलाकों के लोगों ने भट्ठी खरीदना ज्यादा उचित समझा। पांच से आठ सौ रुपये वाली भट्ठी बृहस्पतिवार को दो से तीन हजार रुपये तक बिकी। कई लोगों ने एडवांस जमा करके बुकिंग भी करा दी है। जोहरीपुर स्थित एक कोयला और लकड़ी बेचने वाले संचालक मोहन ने बताया कि उनके यहां ऑस्ट्रेलियाई कोक कोयला हफ्ते भर पहले 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक मांग अधिक होने से 40 तो 50 रुपये प्रति किलो दाम हो गए हैं। 20 रुपये किलो वाली लकड़ी, 30 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। करोल बाजार स्थित एक होटल संचालक अंकित का कहना है कि काॅमर्शियल  सिलिंडर नहीं मिलने से तीन दिन से व्यापार ठप हो गया है। किराया, बिजली का खर्च और स्टाफ का वेतन कैसे निकलेगा?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed