खतरे में रणवीर की 'धुरंधर': शहीद मेजर मोहित शर्मा की पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, गंभीर आरोप संग जताई यह आपत्ति
याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म में मेजर मोहित शर्मा के नाम का किरदार दिखाया जा रहा है और कई दृश्य उनकी वास्तविक जिंदगी से सीधे लिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2009 के ऑपरेशन हफ्तचिनार में कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले आर्मी ऑफिसर मेजर मोहित शर्मा (अशोक चक्र, मरणोपरांत) की पत्नी मेजर रिषीना शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आगामी बॉलीवुड फिल्म धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।
याचिका में कहा गया है कि फिल्म की कहानी और ट्रेलर से स्पष्ट है कि यह मेजर मोहित शर्मा की वास्तविक जिंदगी, उनके सैन्य अभियान और शहादत पर आधारित है, लेकिन निर्माताओं ने परिवार की अनुमति नहीं ली और न ही उन्हें फिल्म के कंटेंट के बारे में कोई जानकारी दी गई।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म में मेजर मोहित शर्मा के नाम का किरदार दिखाया जा रहा है और कई दृश्य उनकी वास्तविक जिंदगी से सीधे लिए गए हैं। मेजर रिषीना शर्मा ने कोर्ट से कहा है कि उनके पति की छवि, निजता और सम्मान का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्यों से परिवार को भावनात्मक आघात पहुंच सकता है। बिना परिवार की सहमति के किसी शहीद की जिंदगी पर फिल्म बनाना उनके गरिमा और प्राइवेसी अधिकार का उल्लंघन है।
याचिका में फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह, प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज और अन्य को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि जब तक कोर्ट मामले की सुनवाई पूरी नहीं कर लेता, फिल्म की रिलीज (जो 2026 में प्रस्तावित है) पर पूरी तरह रोक लगाई जाए या कम से कम ट्रेलर और प्रचार सामग्री से मेजर मोहित शर्मा से मिलते-जुलते सभी संदर्भ हटाए जाएं।