फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ka hal humidity in Delhi-NCR kal kaisa rahega weather

आज का मौसम: दिल्ली-NCR में उमस का डबल अटैक जारी, अभी नहीं मिलने वाली राहत; एक हफ्ते कैसा रहेगा मौमस?

Wed, 15 Jul 2026 01:16 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 01:16 AM IST
सार

मानसून रेखा के टूटने से दिल्ली समेत पश्चिमोत्तर भारत के बड़े हिस्से में सप्ताहभर अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
mausam ka hal humidity in Delhi-NCR kal kaisa rahega weather
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली में मंगलवार सुबह कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में थोड़ी कमी आई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया था।

विज्ञापन

उमस ने किया परेशान
ऐसे में रिज, पीतमपुरा, पूसा और मयूर विहार में बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा और लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 जुलाई तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी दिशा से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 15 से 17 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

टूटी मानसून रेखा
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्णा मिश्रा बताते हैं कि मानसून के समय हवा के निम्न दबाव की एक रेखा बनती है जो उत्तरी पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी तक जाती है। इसे ही मानसून की रेखा या मानसून ट्रफ कहते हैं। यह रेखा ऊपर या नीचे की ओर स्थान बदलती रहती है। इसी के अनुसार बारिश की गतिविधियां भी धीमी या तेज होती हैं। मानसून रेखा के टूटने से दिल्ली समेत पश्चिमोत्तर भारत के बड़े हिस्से में सप्ताहभर अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

मध्यम श्रेणी में पहुंची हवा
दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई बारिश के चलते हवा खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, मंगलवार को एक्यूआई 145 रहा। इससे पहले सोमवार को एक्यूआई 246 दर्ज हुआ था जो खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हवा की शुद्धता खराब होने की वजह अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान में आए तूफान से उड़ी मिनरल डस्ट (खनिज धूल) थी। यह धूल हवा के साथ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ी। इससे पीएम10 का स्तर बढ़ गया। इसके अलावा, इंडो-गैंगेटिक प्लेन में तेज हवाओं की वजह से भी दिल्ली में एक्यूआई लेवल बढ़ा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed