सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Chances of rain in Delhi NCR in next two hours

करवट लेने जा रहा मौसम: दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में बारिश के आसार, 20 से 40 किलोमीटर की गति से चलेगी हवा

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 25 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अगले दो घंटे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। नरेला, बवाना, अलीपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा में भी बारिश का अनुमान है। 

Mausam Ki Jankari Chances of rain in Delhi NCR in next two hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा में भी बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के बागपत, खेकड़ा में भी बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

मौसम विभाग ने 25 मई की दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 और 27 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने इन दो दिन भीषण गर्मी व लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29 और 30 मई को देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा और शाम या रात में हल्की बारिश होगी। यही नहीं, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed