{"_id":"69db8e5072ea38c0ce08a105","slug":"mayoral-election-date-to-be-decided-this-week-voting-possible-at-months-end-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131978-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इस हफ्ते तय होगी महापौर चुनाव की तारीख, माह अंत में मतदान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इस हफ्ते तय होगी महापौर चुनाव की तारीख, माह अंत में मतदान संभव
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमसीडी ने तिथि निर्धारण के लिए महापौर को भेजी फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। निगम प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संबंधित फाइल महापौर को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी शुक्रवार तक चुनाव की तारीख का ऐलान होने की संभावना है, जबकि मतदान इसी महीने के अंतिम सप्ताह में कराया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, 27, 28 या 29 अप्रैल को चुनाव कराए जाने के संकेत हैं। वहीं नामांकन प्रक्रिया 20 से 22 अप्रैल के बीच पूरी कराई जा सकती है। इस बार चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ नजर आ रही है और सदन में बहुमत का पलड़ा एकतरफा माना जा रहा है।
एमसीडी सदन में कुल 273 सदस्य हैं। मौजूदा स्थिति में भाजपा को स्पष्ट बढ़त हासिल है। भाजपा के पास 123 पार्षदों के अलावा सात लोकसभा सांसद और 11 विधायक भी हैं, जिन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त है। इसके साथ ही इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षदों का समर्थन भी भाजपा को मिल रहा है। इस तरह भाजपा के कुल वोट 156 तक पहुंच रहे हैं, जबकि जीत के लिए 137 मतों की आवश्यकता होती है। ऐसे में महापौर और उपमहापौर पद पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
वहीं आम आदमी पार्टी के पास 101 पार्षद, तीन विधायक और तीन राज्यसभा सांसद हैं। हालांकि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की नाराजगी के चलते उनके मतदान में भाग लेने पर संशय बना हुआ है, जिससे पार्टी के कुल मतों पर असर पड़ सकता है। उधर कांग्रेस के नौ पार्षद और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के एक पार्षद भी सदन में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि ये दल चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं, जिससे मुकाबला और एकतरफा हो सकता है। महापौर और उपमहापौर चुनाव के साथ ही स्थायी समिति के तीन रिक्त पदों के लिए भी मतदान होगा। वर्तमान समीकरणों को देखते हुए इनमें से दो सीटों पर भाजपा और एक पर आम आदमी पार्टी की जीत की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर महापौर द्वारा घोषित की जाने वाली तिथि पर टिकी है।
Trending Videos