सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD launches massive debris removal drive, clears 1.5 lakh metric tonnes of garbage

Delhi NCR News: मलबा हटाने में एमसीडी का बड़ा अभियान, 1.5 लाख मीट्रिक टन कचरा साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। राजधानी में निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) कचरे के खिलाफ चले विशेष अभियान में ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज 25 दिनों के भीतर शहरभर से करीब 1.5 लाख मीट्रिक टन मलबा हटाकर निगम ने स्वच्छता अभियान को नई गति दी है।
छह मार्च से 31 मार्च तक चले इस सघन अभियान के दौरान सड़कों, नालों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा मलबे को प्राथमिकता के आधार पर साफ किया गया। सभी जोनों में एक साथ अभियान चलाते हुए अतिरिक्त संसाधन और मशीनरी तैनात की, जिससे बड़े पैमाने पर कचरा हटाना संभव हो सका। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान 1,52,143 मीट्रिक टन मलबा हटाया गया। इसमें से 79,406 मीट्रिक टन मलबा एमसीडी ने खुद हटाया, जबकि 72,737 मीट्रिक टन अन्य एजेंसियों ने साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की खास बात यह रही कि पहले जहां प्रतिदिन औसतन 3,500 मीट्रिक टन मलबा उठाया जाता था, वहीं इस विशेष ड्राइव के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर करीब 6,100 मीट्रिक टन प्रतिदिन पहुंच गया। मलबा उठान में 80 से 90 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। इस अभियान के लिए जेसीबी, लोडर और अन्य भारी मशीनों का व्यापक उपयोग किया। साथ ही, हर जोन में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती कर जमीनी स्तर पर काम को तेज किया गया। करीब 1,600 से 1,700 स्थानों से 7,000 से अधिक ट्रक मलबा हटाया गया, जिससे कई इलाकों में लंबे समय से जमा कचरे से राहत मिली। हटाए गए मलबे को 125 निर्धारित संग्रहण केंद्रों के जरिए रानी खेड़ा, शास्त्री पार्क, बुराड़ी और बक्करवाला स्थित प्रसंस्करण संयंत्रों तक पहुंचाया गया, जहां इसका पर्यावरण अनुकूल निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed