फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Politics: Indraprastha Vikas Party to merge with BJP today; 16 councilors to join the party.

MCD Politics: इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में आज होगा विलय, 16 पार्षद थामेंगे कमल का दामन

Fri, 10 Jul 2026 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2026 06:08 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के 16 पार्षद भाजपा में शामिल होंगे। दोनों पक्षों के बीच पार्टी विलय को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
MCD Politics: Indraprastha Vikas Party to merge with BJP today; 16 councilors to join the party.
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के 16 पार्षद भाजपा में शामिल होंगे। दोनों पक्षों के बीच पार्टी विलय को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन दिनों के दौरान भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेताओं के बीच दो दौर की अहम बैठकें हुईं। इनमें इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के प्रमुख मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल सहित सभी 16 पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संगठन महामंत्री पवन शर्मा ने बातचीत की। उनके बीच बुधवार को हुई अंतिम बैठक में विलय की शर्तों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर सहमति बन गई, जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा में विलय का करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान एमसीडी में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के वरिष्ठ पार्षदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने और एमसीडी के अगले चुनाव में मौजूदा पार्षदों को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने को लेकर भी सहमति बनी है। इसी आश्वासन के बाद विलय का रास्ता साफ हुआ।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद एमसीडी में भी राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले थे। इसी दौरान आम आदमी पार्टी ने मुकेश गोयल को एमसीडी में पार्षद दल के नेता पद से हटा दिया था। उसके बाद मुकेश गोयल के नेतृत्व में 16 पार्षदों ने अलग होकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ने एमसीडी में भाजपा को समर्थन दिया।

वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा को आम आदमी पार्टी पर बढ़त हासिल करने में मदद मिली, जबकि महापौर चुनाव में भी भाजपा की जीत का रास्ता आसान हुआ। भाजपा ने भी समर्थन के बदले इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को सत्ता में हिस्सेदारी दी। पार्टी के पार्षदों को दो वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद दिए गए, जबकि कई विशेष एवं तदर्थ समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद भी सौंपे गए।


अब औपचारिक विलय के बाद एमसीडी में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल होने के बाद एमसीडी के वतर्मान में 249 पार्षदों में से भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो जाएगी। एमसीडी में एक वार्ड रिक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed