सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD started making arrangements under the Heat Action Plan

Delhi NCR News: हीट एक्शन प्लान के तहत एमसीडी ने इंतजाम करने शुरू किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हीट एक्शन प्लान के तहत एमसीडी ने इंतजाम करने शुरू किए
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए एमसीडी ने हीट एक्शन प्लान के तहत कर्मचारियों, नागरिकों और पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम शुरू किए हैं। उसने अपने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए सैनिटरी इंस्पेक्टर कार्यालयों और रोल कॉल स्थलों पर ठंडे पीने के पानी और ओआरएस घोल की व्यवस्था की है। इसके साथ ही फील्ड स्टाफ को धूप से बचाव के लिए टोपियां भी वितरित की गई हैं। एमसीडी ने प्रत्येक क्षेत्र में पीने के पानी और ओआरएस से लैस दो विशेष गाड़ियां भी तैनात की हैं, जो जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों और नागरिकों को राहत उपलब्ध कराएंगी। अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा पशु-पक्षियों के लिए भी राहत इंतजाम किए हैं। कुत्तों को खाना खिलाने वाले स्थलों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जा रहा है, जबकि पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों और अन्य जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed