सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks ministers' metro travel, demands surrender of government vehicles

Delhi NCR News: मंत्रियों के मेट्रो सफर पर आप हमलावर, सरकारी गाड़ियां सरेंडर करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, केवल दिखावा और रील राजनीति कर रहे
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के मेट्रो में सफर करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के मंत्री मेट्रो में सफर कर केवल दिखावा और रील राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मंत्रियों की मंशा वास्तव में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की है तो उन्हें अपनी सरकारी गाड़ियां सरेंडर करनी चाहिए।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री सोशल मीडिया पर मेट्रो यात्रा की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे है। दरअसल वह यह संदेश देने की कोशिश कर रहे कि वे अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी तरफ कई मंत्रियों ने अपने विभागों और सामान्य प्रशासन विभाग से कई-कई सरकारी गाड़ियां ले रखी हैं, जिनका इस्तेमाल उनके परिवार के लोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कुछ मंत्रियों के पास पांच से लेकर आठ तक सरकारी वाहन हैं। कई विभाग वाले मंत्रियों ने हर विभाग से अलग-अलग गाड़ियां आवंटित करा रखी हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने को लेकर गंभीर है तो सभी मंत्री तत्काल सरकारी गाड़ियां संबंधित विभागों को वापस करें।
आप नेता ने कहा कि मंत्री यदि गाड़ियां सरेंडर करते हैं तो उसकी रसीद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक करें, ताकि लोगों को भी भरोसा हो सके कि यह केवल प्रचार नहीं बल्कि वास्तविक पहल है। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन मेट्रो में सफर कर वीडियो बनाना समाधान नहीं है, बल्कि सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल में कटौती कर उदाहरण पेश करना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed