सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fire line will be created to prevent forest fires

Delhi Fire: असोला भट्टी अभयारण्य में जंगल की आग रोकने के लिए बनेगी फायर लाइन, तैनात होंगी विशेष टीमें

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 15 May 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

यह योजना 2024-25 से लेकर 2034-35 तक के लिए तैयार की गई है। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वन्यजीव संस्थान की मदद से बनाई गई इस योजना को दिसंबर में मंजूरी दी गई थी।

A fire line will be created to prevent forest fires
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में जंगल की आग से निपटने के लिए फायर लाइन बनाने, विशेष फायर रिस्पॉन्स यूनिट की तैनाती और जीपीएस से लैस टीमों की व्यवस्था करने का प्रस्ताव है। 

Trending Videos


यह योजना 2024-25 से लेकर 2034-35 तक के लिए तैयार की गई है। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वन्यजीव संस्थान की मदद से बनाई गई इस योजना को दिसंबर में मंजूरी दी गई थी। प्रस्ताव के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए जंगल में विशेष फायर लाइन और गश्त के रास्ते बनाए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फायर ट्रेल्स भी तैयार किए जाएंगे, ताकि आग लगने पर टीम जल्दी मौके तक पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में तीन विशेष रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट बनाने की बात कही गई है। इन टीमों को वॉकी-टॉकी, मोबाइल संचार उपकरण और जीपीएस टूल दिए जाएंगे। साथ ही आग बुझाने के लिए फायर बीटर, फावड़े, हेलमेट, दस्ताने और आग-रोधी कपड़े भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक विशेष फोन नंबर शुरू करने का भी प्रस्ताव
अधिकारियों ने बताया कि आग की घटनाओं की जानकारी तुरंत मिलने के लिए एक विशेष फोन नंबर शुरू करने का भी प्रस्ताव है। आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने और नियमित मॉक ड्रिल कराने की योजना भी बनाई गई है। योजना में कहा गया है कि अभयारण्य के आसपास बढ़ती आबादी, चराई, जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने और लापरवाही से लगने वाली आग के कारण जंगल और वन्यजीवों को खतरा बढ़ रहा है। इन उपायों से आग पर जल्दी काबू पाने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed