{"_id":"6a0681a868d93d16d70808f7","slug":"increased-strictness-regarding-parcels-received-by-prisoners-in-delhi-jails-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अब जेल में हर पार्सल पर नजर, एसओपी से बढ़ी जवाबदेही; जेल मुख्यालय ने जारी की नई मानक संचालन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अब जेल में हर पार्सल पर नजर, एसओपी से बढ़ी जवाबदेही; जेल मुख्यालय ने जारी की नई मानक संचालन प्रक्रिया
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 15 May 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार
जेल के अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जेल में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कैदियों तक पार्सल पहुंचाने की प्रक्रिया में देरी होती है। कई मामलों में सुरक्षा जांच के नाम पर पार्सल लंबे समय तक लंबित रखे जाते थे, जिससे कैदियों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली की जेलों में कैदियों को मिलने वाले पार्सल को लेकर अब जेल प्रशासन की मनमानी और प्रक्रिया में होने वाली अनियमितताओं पर लगाम लगने जा रही है। जेल मुख्यालय ने नई मानक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है। इसमें कहा कि पार्सल की जांच, रिकॉर्डिंग और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होगी। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब किसी भी पार्सल को बिना ठोस कारण के रोकना या उसमें देरी करना आसान नहीं होगा। जेल प्रशासन ने साफ कहा कि पार्सल से जुड़े हर फैसले का लिखित रिकॉर्ड रखा जाएगा।
Trending Videos
जेल के अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जेल में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कैदियों तक पार्सल पहुंचाने की प्रक्रिया में देरी होती है। कई मामलों में सुरक्षा जांच के नाम पर पार्सल लंबे समय तक लंबित रखे जाते थे, जिससे कैदियों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए जेल मुख्यालय की ओर से नई एसओपी लागू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल उपाधीक्षक की मौजूदगी में खोले जाएंगे सभी पार्सल
दिशा निर्देशों के मुताबिक जेल के उपाधीक्षक की मौजूदगी में पार्सल को खोलकर इसकी जांच होगी। पहले जेल के छोटे कर्मचारी इस काम को करते थे। इसके साथ ही जेल के वेलफेयर अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी है कि वह हर सप्ताह पार्सल रजिस्टर की जांच करेंगे। उन्हें यह भी देखना होगा कि किसी भी कैदी को उसकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति के आधार पर सुविधा से वंचित न किया जाए।
जारी दिशा निर्देश के मुताबिक पार्सल को सुरक्षा कारणों से रोकने पर जेल अधीक्षक को स्पष्ट कारण लिखित रूप से देना होगा। इसके साथ ही पार्सल में तंबाकू, ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मिलती हैं, तो उन्हें तुरंत जब्त कर कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही पार्सल को एक्स-रे स्कैन कराया जाएगा। पार्सल में आने वाली सभी वस्तु एक रजिस्टर में दर्ज होगा। इससे सामान के गायब होने, बदलने या विवाद की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाएगी। दिशा निर्देश में कहा गया है कि नियम तोड़ने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।