सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He strangled his wife to death during a dowry dispute

Delhi NCR News: दहेज के विवाद के दौरान की थी पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नबी करीम इलाके में बेड में मिली महिला का शव का मामला:
Trending Videos


- नबी करीम थाना पुलिस ने आरोपी पति को कोलकाता से किया गिरफ्तार, मृतका का मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नबी करीम इलाके में शादी के छठे दिन पत्नी निशा परवीन की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति मोहम्मद एजाज को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि दहेज को लेकर हुए झगड़े के दौरान उसने पत्नी की हत्या कर दी। 8 मई को निशा का शव बेड के भीतर से सड़ी गली हालत में मिला था। दुर्गंध आने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। निशा के पिता ने आरोपी और उसके परिवार वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर एजाज के भाई सरफराज को गिरफ्तार कर लिया था।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 8 मई को पुलिस को नबी करीम के लक्ष्मणपुरी स्थित एक मकान से बदबू आने की शिकायत मिली। मकान मालिक ने बताया कि घर में किरायेदार मौजूद नहीं है। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में गई जहां बेड में एक महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था। उसकी पहचान उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली 28 साल की निशा परवीन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि उसकी शादी 26 अप्रैल को बिहार के वैशाली निवासी मोहम्मद एजाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसी बीच निशा के पिता मोहम्मद हसन एजाज और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। 10 मई को पुलिस ने एजाज के भाई सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंचकर आरोपी को 13 मई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 6 मई की रात उनके बीच दहेज को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को बेड में रखने के बाद वह कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया। उसने बताया कि पत्नी के मोबाइल को ढाई हजार में बेच दिया ताकि भागने के लिए पैसों का इंतजाम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed