सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Industries will be able to connect with IIT

Delhi NCR News: आईआईटी से जुड़ सकेंगे उद्योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्योगों को मिलेगा रिसर्च और इनोवेशन से जुड़ने का मौका
Trending Videos


- आईआईटी दिल्ली ने उद्योगों के लिए शुरू किया सदस्यता कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) ने उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। आईआईटी ने इसके लिए एक विशेष उद्योग सदस्यता कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम उद्योगों के साथ दीर्घकालिक, रणनीतिक और संस्थागत साझेदारी के लिए तैयार किया है।

यह कार्यक्रम उद्योगों, शोध संस्थानों और कॉरपोरेट संगठनों को आईआईटी दिल्ली की शोध क्षमता, विशेषज्ञता और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। इसका उद्देश्य केवल उद्योग-अकादमिक सहयोग बढ़ाना ही नहीं, बल्कि देश में नवाचार, अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के तहत उद्योग जगत को आईआईटी के संकाय सदस्यों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और संस्थागत संसाधनों तक पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी ने इस सदस्यता को तीन श्रेणियों में बांटा है। रजत सदस्यता 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष, स्वर्ण सदस्यता 20 लाख रुपए प्रतिवर्ष, प्लेटिनम सदस्य्ता 50 लाख रुपए प्रतिवर्ष।

इन सदस्यताओं के माध्यम से कंपनियां अनुसंधान परियोजनाओं, नवाचार कार्यक्रमों और संस्थान की विभिन्न पहलों से सीधे जुड़ सकेंगी। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि सदस्य कंपनियों को आईआईटी दिल्ली में विकसित पेटेंट, तकनीकों और शोध परिणामों तक पहुंच मिलेगी। आईआईटी दिल्ली के डीन कॉरपोरेट रिलेशन्स (कॉरपोरेट संबंध) प्रो. जयंत जैन ने कहा कि यह पहल उद्योग और अकादमिक जगत के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed