सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: CM Rekha Gupta became emotional after watching the film 'Aakhri Sawaal' based on the Sangh

Delhi: संघ पर बनी फिल्म आखरी सवाल देख भावुक हुईं सीएम रेखा गुप्ता, बताया राष्ट्र समर्पण की प्रेरक यात्रा

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 May 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
सार

देखने के बाद सीएम ने कहा कि फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को प्रभावशाली तरीके से सामने लाने का प्रयास करती है। 

Delhi: CM Rekha Gupta became emotional after watching the film 'Aakhri Sawaal' based on the Sangh
स्क्रीनिंग के दौरान सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म आखरी सवाल की स्टारकास्ट और टीम के साथ विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को प्रभावशाली तरीके से सामने लाने का प्रयास करती है। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की शताब्दी केवल एक संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण की एक लंबी परंपरा का प्रतीक है। गांव-गांव और गली-गली तक समाज को जोड़ने, राष्ट्रभाव जगाने और आपदा से लेकर सामाजिक उत्थान तक हर क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया गया है। फिल्म संघ की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को देश, समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed