{"_id":"6a047c0b00ea8b1d250ee1db","slug":"kejriwals-statement-is-proof-of-political-frustration-virendra-sachdeva-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136166-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का बयान राजनीतिक हताशा का प्रमाण : वीरेन्द्र सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का बयान राजनीतिक हताशा का प्रमाण : वीरेन्द्र सचदेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर उनके बयान को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जेन जेड से संवाद के नाम पर दिया गया उनका बयान राजनीतिक हताशा और अराजक कार्यशैली का मिला-जुला उदाहरण है। जबकि देश का युवा अब अरविंद केजरीवाल की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुका है और उनके किसी भी छलावे में आने वाला नहीं है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2010-11 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया, लेकिन बाद में उसी कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बना ली। उन्होंने आरोप लगाया कि 2015 में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार फैलाया और युवाओं सहित हर वर्ग को निराश किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार से युवा और महिलाएं निराश हैं।
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक का खुलासा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने किया है, ऐसे में राज्य सरकार को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान सरकार की उपलब्धि है कि उसने नकल माफिया का भंडाफोड़ किया। सचदेवा ने कहा कि देश का युवा दिल्ली और पंजाब सरकारों के कार्यकाल को देख चुका है और अब वह आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि जेन जेड वर्ग अब पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति चाहता है।
Trending Videos