{"_id":"69ac2e783c178e8f6f067d04","slug":"medicine-bank-curing-patients-health-messenger-helping-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4023539-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दवा बैंक बना रहा निरोग, स्वास्थ्य दूत बने सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दवा बैंक बना रहा निरोग, स्वास्थ्य दूत बने सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
सेक्टर-12 स्थित दवा बैंक में चार वर्षों से लोग करवा रहे निशुल्क इलाज
नोएडा लोकमंच कर रहा संचालन
सेक्टरों में रखे दवा बॉक्स से मरीजों को पहुंच रहा फायदा
वान्या दीक्षित
नोएडा। 'लोगों के लिए, लोगों के द्वारा और लोगों के सहयोग से' थीम के तहत काम कर रहा नोएडा लोकमंच चार वर्षों से सेक्टर-12 में निशुल्क दवा बैंक चला रहा है। यह दवा बैंक अबतक करीब 40 हजारों मरीजों को निशुल्क दवा दे चुका है। रोजाना करीब 80-85 मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं।
लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि शहर के करीब 30-35 सेक्टरों में 52 स्थानों पर दवा के बॉक्स रखे हैं। सेक्टर के एक निवासी इसकी देखरेख करते हैं। किसी के घर में अतिरिक्त दवाएं होती हैं तो उन्हें इन बॉक्स में डाल दिया जाता है। बॉक्स भर जाने पर इन्हें दवा बैंक में लाया जाता है। इसके बाद फार्मासिस्ट रवि शंकर दवाएं छांटते हैं। एक्सपायर दवाओं को हटा दिया जाता है। अन्य दवाओं की एंट्री सॉफ्टवेयर पर की जाती है। दवा बैंक में मौजूद डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद जो दवाएं देते हैं, उनकी एंट्री भी यहां की जाती है। यदि कोई बाहर का मरीज आता है और दवा मांगता है तो पर्चा देखने के बाद डॉक्टर की सलाह पर ही दवा दी जाती है।
पहले सिर्फ दवा थी, अब डॉक्टर भी मौजूद
महेश सक्सेना ने बताया कि चार साल पहले तत्कालीन नोएडा प्राधिकरण सीईओ ऋतु माहेश्वरी और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दवा बैंक का शुभारंभ किया था। उस समय यहां पर डॉक्टर की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यहां जनरल फिजिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, हार्ट स्पेशलिस्ट, गायनोकोलॉजिस्ट आदि मरीजों का इलाज करते हैं। बहुत जल्द आंखों और दातों का इलाज भी शुरू होने वाला है। जांच की सुविधा सीजीएचएस रेट पर उपलब्ध है।
कई डॉक्टर देते निशुल्क सेवा
महेश सक्सेना ने बताया कि नोएडा लोकमंच से करीब 120 लोग स्वास्थ्य दूत के रूप में जुड़े हैं। ये लोग प्रतिवर्ष करीब 6000 रुपये देते हैं। इनके आर्थिक सहयोग से यहां का खर्च चलता है। सेवाएं देने वाले कुछ डॉक्टर पूर्णतया निशुल्क और कुछ नाममात्र मानदेय पर सेवा देते हैं।
Trending Videos