सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro Monday in Delhi Work from Home on Wednesday through Saturday

Metro Monday: आज दिल्ली में पहला मेट्रो मंडे, बुधवार और शनिवार वर्क फ्रॉम होम; मंत्री-MLA-अधिकारी करेंगे पालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के बाद, दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और हर सोमवार को 'मेट्रो मंडे' का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

Metro Monday in Delhi Work from Home on Wednesday through Saturday
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी कर्मचारियों के लिए सोमवार को पहला मेट्रो मंडे है। दिल्ली सरकार के रविवार देर शाम जारी निर्देश के मुताबिक सभी मंत्रियों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों को सोमवार को मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है। बुधवार और शनिवार को वर्क फ्रॉम होम रहेगा।

प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के बाद, दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और हर सोमवार को मेट्रो मंडे का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, सड़कों पर जाम कम करने के लिए दिल्ली सरकार और निगम के दफ्तरों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल ईंधन की बचत करना है, बल्कि दिल्ली को प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाना भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन बचाने के लिए सरकारी गाड़ियों के पेट्रोल कोटे में 20 फीसदी तक की कटौती की गई है। सरकार ने अपने संसाधनों के इस्तेमाल पर भी कैंची चलाई है। दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी स्टाफ कारों के औसत पेट्रोल उपभोग में कम से कम 20 प्रतिशत की कमी लाएं। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों और अन्य दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे कार पूलिंग अपनाएं और सप्ताह में एक दिन स्वेच्छा से नो व्हीकल डे मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed