{"_id":"69b42030c90c8534c8096805","slug":"minister-inspected-asha-kiran-home-directed-to-improve-facilities-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127621-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आशा किरण होम का मंत्री ने किया निरीक्षण, सुविधाएं सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आशा किरण होम का मंत्री ने किया निरीक्षण, सुविधाएं सुधार के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
5.34 करोड़ से तैयार हो रहा दिव्यांगजनों के लिए बेहतर माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार को रोहिणी स्थित आशा किरण होम का निरीक्षण कर वहां चल रहे मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान में रहने वाले दिव्यांगजनों को सुरक्षित, साफ और सम्मानजनक माहौल देने में कमी न रहे। करीब 6.04 एकड़ क्षेत्र में फैले इस संस्थान की क्षमता 570 निवासियों की है। सरकार ने इसके भवन और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग को करीब 5.34 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस बजट से सिविल, इलेक्ट्रिकल और हॉर्टिकल्चर से जुड़े कई सुधारात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा, भवनों की मरम्मत ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई, हरियाली, पार्कों का रख-रखाव, भोजन की गुणवत्ता और स्टाफ का संवेदनशील व्यवहार भी उतना ही जरूरी है। मंत्री ने नरेला स्थित हाफ-वे होम की स्थिति की भी समीक्षा की। करीब 825 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस संस्थान की क्षमता 25 निवासियों की है। यह सुविधा उन लोगों के लिए बनाई गई थी जिनका मानसिक रोग का इलाज हो चुका है और जिन्हें समाज में दोबारा सामान्य जीवन के लिए पुनर्वास सहायता की जरूरत होती है।
Trending Videos