{"_id":"69b945aaba24bf87a803ba23","slug":"youth-attacked-for-protesting-abuses-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128164-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गाली देने से मना करने पर युवक पर सूए से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गाली देने से मना करने पर युवक पर सूए से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुंडका इलाके की घटना, चोट पहुंचाने का मामला दर्ज
नई दिल्ली । मुंडका इलाके में गाली देने से मना करने पर एक युवक पर दो लोगों ने सूए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय शिवम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से 15 को छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में नांगलोई निवासी शिवम ने बताया कि 11 मार्च की रात 9.30 बजे संजीत ने फोन कर बताया कि कुलदीप और सोनू उसे गाली देकर गया है। इसके बाद वह संजीत को लेकर कुलदीप के पास पुहंचा और गाली देने से मना किया। कुलदीप ने वहां सोनू को बुला लिया। सोनू के आने पर बहसबाजी बढ़ गई। इसी दौरान सोनू ने बर्फ फोड़ने वाले सूए से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान कुलदीप ने पत्थर फेंका। सिर पर पत्थर लगने से वह वहीं गिर गया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
Trending Videos