{"_id":"6a85ae13ecd126e7360ba810","slug":"mou-signed-between-miranda-house-and-ichr-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151301-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिरांडा हाउस और आईसीएचआर के बीच हुआ एमओयू, संयुक्त शोध को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिरांडा हाउस और आईसीएचआर के बीच हुआ एमओयू, संयुक्त शोध को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) ने भारतीय इतिहास व संस्कृति के क्षेत्र में शोध एवं अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 17 अगस्त को समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। इसका उद्देश्य संयुक्त शोध, प्रकाशन और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
एमओयू के तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रकाशन, अकादमिक कार्यक्रम व अन्य सहयोगी गतिविधियां आयोजित होंगी, जिससे शोधकर्ताओं, शिक्षकों व विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। खासकर मिरांडा हाउस के इतिहास व संबंधित विषयों के छात्र आईसीएचआर की शोध पहलों में भाग ले सकेंगे।
समझौते पर मिरांडा हाउस की प्राचार्य डॉ. बिजयालक्ष्मी नंदा और आईसीएचआर के सदस्य सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईसीएचआर के शोध सहायक निदेशक डॉ. विनोद कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मिरांडा हाउस की एसोसिएट प्रोफेसर मधु और आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. नम्रता सिंह उपस्थित रहे। संवाद