फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat service every 8 minutes starting July 30.

नमो भारत ट्रेनों के संचालन में बदलाव: 30 जुलाई से आदेश होगा प्रभावी, जानिए क्यों उठाया जा रहा है ऐसा कदम

Tue, 28 Jul 2026 10:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Jul 2026 10:48 PM IST
सार

एनसीआरटीसी ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं चलाने का फैसला किया है। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Namo Bharat service every 8 minutes starting July 30.
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 30 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रतिदिन 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनें अब हर 10 मिनट की बजाय हर 8 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू होने से सड़क परिवहन प्रभावित रहता है। ऐसे में दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत सेवा यात्रियों के लिए सुरक्षित और समयबद्ध विकल्प साबित होगी। यह अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की संख्या के अनुसार ट्रेनों की आवृत्ति और भी बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में नमो भारत कॉरिडोर पर प्रतिदिन औसतन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान इस संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एनसीआरटीसी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर यातायात प्रतिबंधों के कारण नमो भारत स्टेशनों की पार्किंग सुविधा अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में यात्रियों को समय रहते सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के सहयोग से यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed