सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Akali Dal announces National Executive, now preparing for nationwide expansion

Delhi NCR News: नेशनल अकाली दल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, अब देशव्यापी विस्तार की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल अकाली दल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, देशव्यापी विस्तार की तैयारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने शुक्रवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनता की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है और आने वाले समय में दल को देशभर में मजबूत बनाने के लिए विस्तार अभियान चलेगा। नई घोषित कार्यकारिणी में दलजीत सिंह चग्गर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा इंद्रजीत सिंह अष्ट, हरमिंदर पाल सिंह बक्शी और परमिंदर सिंह सभरवाल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जसवीर सिंह सरना, विक्रांत मोहन, अमरजीत सिंह बंटी और जसविंदर सिंह सभरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
दिल्ली प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कुलदीप सिंह मारवाह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिंदर आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सरना को सचिव और रश्मीत कौर बिंद्रा को सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि संगठन जल्द ही महिला, युवा, धर्म प्रचार, खेलकूद, ट्रेड और सांस्कृतिक विंग की भी घोषणा करेगा। साथ ही विभिन्न राज्यों में भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed