सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCERT apologizes for controversial chapter, withdraws book

Delhi NCR News: एनसीईआरटी ने विवादित अध्याय के लिए मांगी माफी, पुस्तक को वापस लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्लोरिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड पुस्तक में शामिल अध्याय को लेकर विवाद के बाद जताया खेद
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी) ने आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक एक्सपलोरिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड में शामिल एक विवादित अध्याय को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इस पुस्तक में शामिल एक अध्याय द रोल ऑफ ज्यूडिशियरी इन ऑवर सोसाइटी को लेकर काफी विवाद उत्पन्न हुआ था। एनसीईआरटी ने इस पुस्तक को वापस भी ले लिया है और अब यह बाजार में उपलब्ध नहीं है। संशोधित संस्करण में यह अध्याय शामिल नहीं किया जाएगा।

एनसीईआरटी की ओर से मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि संबंधित अध्याय के कारण जो भी असुविधा या विवाद पैदा हुआ उसके लिए परिषद गहरा खेद व्यक्त करती है। परिषद के निदेशक और अन्य सदस्य अध्याय के लिए बिना शर्त और पूर्ण रूप से क्षमा प्रार्थी हैं। परिषद ने स्पष्ट किया कि पूरी पुस्तक को फिलहाल वापस ले लिया गया है और यह अब उपलब्ध नहीं है। बयान में कहा गया है कि परिषद सभी हित धारकों की भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करती है तथा इस मामले में उनके सहयोग और समझदारी की सराहना करती है। शैक्षिक सामग्री तैयार करते समय सटीकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीईआरटी ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में पाठ्यपुस्तकों की सामग्री तैयार करते समय सभी पहलुओं का और अधिक सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाएगा, ताकि छात्रों को संतुलित तथ्यात्मक और जिम्मेदार शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। मालूम हो कि पुस्तक के एक अध्याय में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े पहलू शामिल करने के कारण विवाद खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed