सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET SS 2025 counselling begins

Delhi NCR News: नीट एसएस 2025 की काउंसलिंग शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। नीट एसएस 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इससे फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने खुशी जाहिर की है। फेमा के अनुसार, उनके लगातार फॉलोअप और दबाव के कारण आखिरकार नीट एसएस 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई है। फेमा ने एक महीने से ज्यादा समय तक मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) से अनुसूची जारी करने की मांग की थी। नीट एसएस परिणाम आने के बाद देरी से सुपर स्पेशियलिटी के हजारों उम्मीदवार परेशान थे और अस्पतालों में स्टाफ की कमी हो रही थी। फेमा ने बताया कि उनके इस प्रयास से उन डॉक्टरों को बड़ी राहत मिली है जो सुपर स्पेशियलिटी (डीएम/एमसीएच/डीएनबी) कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed