{"_id":"69ac2c5ba5e6298ad3051a37","slug":"nephew-kills-innocent-child-to-teach-aunt-a-lesson-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126760-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मामी को सबक सिखाने के लिए भांजे ने की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मामी को सबक सिखाने के लिए भांजे ने की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले रणहौला में पांच साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी
-बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में 3 मार्च को गायब हो गया था मासूम लवकुश
-5 मार्च की सुबह को एक निर्माणाधीन मकान में मिली थी मासूम की लाश, पहले मां पर था शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिले के रणहौला इलाके में मासूम लवकुश (5) की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में लवकुश की बुआ के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार (22) के रूप में हुई है।
दरअसल लवकुश के पिता पाचू महतो और मां सरिता देवी के बीच विवाद होता था। सरिता छोटी-छोटी बात पर अपना घर छोड़कर चली जाती थी। यह बात रवि को पसंद नहीं थी। 3 मार्च को रवि की मामी सरिता दोबारा झगड़ा कर घर से गई तो रवि ने सबक सिखाने की नियत से सबसे छोटे बच्चे की अगवा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और वारदात के समय पहने कपड़े व अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहले लवकुश का गला घोंटा। बाद में मौत की पुष्टि करने के लिए उसका गला भी चाकू से काट दिया। शव को निर्माणधीन मकान में छोड़कर आरोपी आ गया।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रणहौला थाना पुलिस को 5 मार्च दोपहर को 5 साल के मासूम लवकुश की हत्या की खबर मिली। खबर मिलते ही पुलिस मोहन गार्डन एरिया में पहुंची। वहां पुलिस को लवकुश नामक मासूम का शव मिला। देखने में शव एक-दो दिन पुराना लग रहा था। लवकुश परिवार के साथ मोहन गार्डन में रहता था। इसके परिवार में पिता पाचू महतो, मां सरिता देवी के अलावा तीन भाई-बहन, दादा धूपल महतो और दादी बिनता देवी है। पाचू की बहन के तीन बेटे रवि कुमार, सन्नी और कृष्णा भी नाना-नानी (धूपल महतो और बिनता देवी) के पास रहकर काम करते थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के लिए स्पेशल स्टाफ, लोकल पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स को जांच में शामिल किया गया। जांच के दौरान परिवार ने पहले मां सरिता पर ही हत्या का शक जाहिर किया था। दरअसल पाचू से झगड़े के बाद 3 मार्च की सुबह को ही सरिता घर छोड़कर चली गई थी।
उसकी लोकेशन पता की गई तो वह छपरा, बिहार की मिली। एक टीम को छपरा भेजा गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर सरिता से पूछताछ की तो उसने अपने ही बेटे की हत्या से साफ इंकार किया। दूसरी टीम ने टेक्निकल सर्विलांस पर काम किया। इस बीच लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली गई। बाद में आरोपी का सुराग मिला।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग :
पुलिस ने 3 मार्च का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। करीब 3.30 बजे लवकुश की बुआ के बेटे रवि कुमार के साथ उसे देखा गया। इसके बाद लवकुश नहीं दिखा। शक के आधार पर पुलिस ने रवि से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने लवकुश की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने मामी को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया।
Trending Videos