फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new year 2020 Delhi Preparations for multilabel parking heritage park and slope free roads in new year

दिल्ली: नए साल में मल्टीलेवल पार्किंग, हेरिटेज पार्क और सड़कों को ढलाव मुक्त करने की तैयारी

Tue, 28 Dec 2021 07:50 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 07:50 AM IST
सार

उत्तरी निगम गांधी मैदान परियोजना को अगले साल मूर्त रूप देगा। लाल किले के सामने बन रहा हेरिटेज पार्क उत्तरी निगम की तरफ से नागरिकों को नए साल का तोहफा होगा।

विज्ञापन
new year 2020 Delhi Preparations for multilabel parking heritage park and slope free roads in new year
Multilevel car parking

विस्तार

तीनों नगर निगमों ने अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पेश करने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर कवायद शुरू कर दी है। पूर्वी निगम की नए साल में क्षेत्र की सभी सड़कों को ढलाव मुक्त करने की तैयारी है। दक्षिणी निगम अपने पार्कों में हरियाली बढ़ाने के अलावा डीडीए से लिए 40 से ज्यादा पार्कों को भी संवारने का बीड़ा उठाया है। नई मल्टीलेवल पार्किंग, निजामुद्दीन, जीके-1 और पंजाबी बाग में बननी है। उत्तरी निगम गांधी मैदान परियोजना को अगले साल मूर्त रूप देगा। लाल किले के सामने बन रहा हेरिटेज पार्क उत्तरी निगम की तरफ से नागरिकों को नए साल का तोहफा होगा। विषम आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे तीनों निगम पीपीपी सेल बनाकर अधिकतर परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं। अगले साल दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में निगमों में होने वाले बदलाव और नई पहल पर पेश है आदित्य पाण्डेय की रिपोर्ट-

विज्ञापन
  • 2021 की उपलब्धियां 


पूर्वी दिल्ली नगर निगम
प्राथमिक शिक्षा में बदलाव करते हुए सभी प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम किया है। 
बेहतर शिक्षण शैली के लिए शिक्षकों को विदेश ट्रेनिंग के लिए भेजने का निर्णय लिया है। 
छात्रों को पौधों और पारिस्थिकी का ज्ञान देने के लिए विद्यालयों में किचन गार्डेन पहल शुरू की है। 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
साल के अंत में भारत दर्शन पार्क का तोहफा दिया है। यहां 22 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारकों की प्रतिकृतियां बनी हैं।
22 पार्किंग स्थलों पर ई-वाहन चार्जिंग सुविधा दी है, बाकियों को इस दायरे में लाने की तैयारी है।
साल 2020-21 में पार्किंग से 79.17 करोड रुपये की आमदनी की है, और बढ़ाने की तैयारी है। 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम
राजेन्द्र पार्क में अनोखा डॉग पार्क बनाया है, यहां पेट्स के खेलने की सुविधा है। 
इको फ्रैंडली बाइक सर्विस शुरू किया है, यूले बाइक के साथ प्रयोग किया है।
क्षेत्र में फिल्मों की शूटिंग शुरू कराई, टाउन हॉल और सिविक सेंटर में शूटिंग हुई।

  • 2022 से उम्मीद


पूर्वी दिल्ली नगर निगम
करीब 100 ढलाव घर बंद अब करीब 150 और ढलाव घरों को बंद कर सड़कों पर फैलने वाले कचरे से राहत देने की तैयारी है।
शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत सुधार करते हुए प्राथमिक विद्यालयों में 100 से ज्यादा क्लास रूम बढ़ाने की तैयारी है।
पीपीपी सेल बनाकर सभी परियोजनाओं को जोड़ने की तैयारी है, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए।
सभी पार्किंग साइट्स पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है। साथ ही स्वामी दयानंद अस्पताल में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
अपने 104 वार्डों में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल और एक डिस्पेंसरी खोलने का लक्ष्य है।
निजामुद्दीन, जीके-1 और पंजाबी बाग में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी है।
सभी पार्किंग स्थलों को एक ऐप से जोड़ने की तैयारी है, अगले साल यह शुरू होने की उम्मीद है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम
गांधी मैदान परियोजना इसी साल पूरी करने की तैयारी है। 
किशनगंज आरयूबी का चौड़ीकरण का काम अगले वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है।
लाल किले के सामने हेरिटेज पार्क का निर्माण कार्य नए साल में पूरा करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed