फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT gets tough: Orders probe into Greater Noida construction projects.

एनजीटी सख्त: ग्रेटर नोएडा की निर्माण परियोजनाओं की जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
बंदी आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने की शिकायत, यूपीपीसीबी चार सप्ताह में सौंपेगा रिपोर्ट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ग्रेटर नोएडा में पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर चल रही निर्माण परियोजनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सुनवाई के दौरान बताया गया कि कई परियोजनाओं के खिलाफ पहले ही बंदी आदेश जारी किए जा चुके हैं और उन पर पर्यावरणीय प्रतिकर भी लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत सामने आई है। एनजीटी ने यूपीपीसीबी को निर्देश दिया है कि बंदी आदेश प्रभावी रहने तक संबंधित परियोजनाओं में किसी भी प्रकार का निर्माण न होने की पुष्टि करे। बोर्ड को चार सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट न्यायाधिकरण में दाखिल करनी होगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी अदालत को अवगत कराया कि पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने वाली परियोजनाओं की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed