{"_id":"6a03c6fcec5ccc2be70c6ed6","slug":"noida-airport-when-the-issue-of-expensive-tickets-arose-indigo-akasa-reduced-fares-from-noida-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida International Airport: महंगे टिकट का मुद्दा उठा तो इंडिगो-अकासा ने कम किया नोएडा से किराया, कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida International Airport: महंगे टिकट का मुद्दा उठा तो इंडिगो-अकासा ने कम किया नोएडा से किराया, कुछ राहत
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
सार
कई शहरों के टिकट का किराया सोमवार को जो दिख रहा था मंगलवार को उनमें ऑनलाइन कमी दिखाई दी।
Noida International Airport
- फोटो : X @AwasthiAwanishK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट का किराया महंगा होने का चर्चा के बीच इंडिगो और अकासा एयर ने टिकट का दाम घटा दिया। कई शहरों के टिकट का किराया सोमवार को जो दिख रहा था मंगलवार को उनमें ऑनलाइन कमी दिखाई दी।
Trending Videos
जैसे कि इंडिगो ने पहले नोएडा से लखनऊ का किराया 4,981 रुपये रखा था जो अब 3,394 रुपये दिख रहा है। इतना ही किराया आईजीआई एयरपोर्ट से भी दिख रहा है। बंगलुरू के लिए अकासा एयर की सोमवार को 8532 रुपये में हो रही टिकट बुकिंग मंगलवार को घटकर 6500 रुपये हो गई। नोएडा हवाई अड्डे के शुरू होने पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आशा थी कि उनको सस्ते किराये में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, पहले इंडिगो और बाद में अकासा ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सएन) ने अपना शेड्यूल जारी किया तो उनमें बेंगलुरू, लखनऊ, मुंबई, जम्मू आदि शहरों के किराए में आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली की तुलना में महंगा किराया था। कंपनियों के इस कदम से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह चर्चा का विषय बन गया।
घरेलू यात्रियों को चुकानी होगी 490 रुपये यूजर डेवलपमेंट फीस
हवाई अड्डा शुल्क नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 980 रुपये यूजर डेवलपमेंट फी (यूडीएफ) तय किया है।
यह यूडीएफ 2026-27 की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है। एईआरए ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आगमन करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यह शुल्क 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये होगा। यहां से 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा।
एईआरए ने कहा, प्रस्थान करने वाले ह घरेलू यात्री के लिए यूडीएफ 490 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है, जबकि हवाई अड्डा संचालक ने 653 रुपये प्रस्तावित किया था। वहीं, प्रस्थान करने वाले प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय यात्री के लिए यूडीएफ 980 रुपये है, जो ऑपरेटर द्वारा मांगे गए 1200 रुपये से कम है। ये दरें अगस्त, 2025 में जारी किए गए अस्थायी टैरिफ आदेश में निर्धारित दरों के समान हैं।