सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert: If you are buying a house in these areas of Noida, be careful

Alert: नोएडा के इन इलाकों में घर खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान, ऑफर के लालच में गले पड़ सकती है विवादित जमीन

ऋषभ  कौशल, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
सार

कोर्ट में विचाराधीन जमीन को ऑफर के जाल में फंसाकर रजिस्ट्री कराई जा रही है। रजिस्ट्री विभाग ने ऐसी जमीन की सूची जारी की है। 
 

Alert: If you are buying a house in these areas of Noida, be careful
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सलारपुर खादर, सोहरखा, सर्फाबाद, असगरपुर में घर खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। आपकी जमा-पूंजी डूब सकती है। दरअसल, कोर्ट में विचाराधीन जमीन को ऑफर के जाल में फंसाकर रजिस्ट्री कराई जा रही है। रजिस्ट्री विभाग ने ऐसी जमीन की सूची जारी की है। 

Trending Videos


सेक्टर-33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय में ऐसे स्थान खसरा नंबर सहित नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए हैं जहां पर किसी न किसी कारण से रजिस्ट्री कराने पर स्पष्ट रूप से रोक लगी हुई है। विभाग ने 50 से ज्यादा भूखंडों की सूची जारी की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सस्ते फ्लैट, आसान किस्त और आकर्षक ऑफर्स के झांसे में आकर संपत्ति न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलारपुर खादर : अधिकतर इलाकों में जमीन के मामले जिला न्यायालय या उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें खसरा संख्या 601 व 602, 610, 611, 612, 613, 614, 615, 617, 618, 619, 620, 621 शामिल हैं। ऐसे में यहां रजिस्ट्री पर रोक है। इसी तरह खसरा संख्या 30, निठारी गांव में भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 

सोहरखा, सर्फाबाद, असगरपुर : सोहरखा जाहिदाबाद के खसरा संख्या 941, ककराला ख्वासपुर के खसरा संख्या 597, 598, 604, गेझा तिलपताबाद के खसरा 555, छिजारसी के खसरा नंबर 373 व 376, असगरपुर जागीर के खसरा संख्या 380, 396, 325, 388, 61, 324, 376, 451, हैबतपुर के खसरा संख्या 327 की जमीन की भी रजिस्ट्री पर रोक है। 

ईडी ने लगाई है रोक : नोएडा के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो लोगों की अथाह संपत्ति है। उनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। ऐसे में इन जमीन की रजिस्ट्री पर रोक है। इनमें से फ्लैट नंबर 9सी, नौंवा तल, मेघदूतम, प्लाट नंबर एफ-21 सेक्टर 50 शामिल हैं। अचल संपत्ति के रूप में घोषित सेक्टर-143 के प्लॉट संख्या 3ए, स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी के सातवें फ्लोर स्थित बी-073 नंबर फ्लैट पर प्रवर्तन निदेशालय की रोक है। व्हाइट हाउस के नाम से नोएडा में बनाए जा रहे टावर पांच पर प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ जोन की ओर से रजिस्ट्री कराने पर रोक है। 

कुछ स्थान न्यायालयों में प्रचलित हैं जिनमें उनकी ओर से स्टे लगा हुआ है, ऐसे में शहरवासियों से अपील है कि वह ऐसे स्थानों पर निवेश करने से पूर्व जमीन की स्थिति की जांच कर लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें।
-अरुण कुमार शर्मा, एआईजी स्टांप प्रथम, गौतमबुद्ध नगर

फ्लैट भी विवादों में 
सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेलमेट सोसाइटी की इकाई संख्या-7 पीएच2, सेक्टर-5 स्थित मेघदूतम के फ्लैट-9डी, पेट्रोनस टावर, ट्विन टावर्स प्लाट नंबर एफ-21 के फ्लैट नंबर 1401, महागुन मैस्ट्रो अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 320, सेक्टर-50 के प्लॉट नंबर बी-147, मेघदूतम के एक्स टावर के फ्लैट नंबर-22ए, एफ-21सी के बारे में जांच लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed