सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain likely in Delhi on Wednesday winds expected to blow at speeds of 50 km per hour

कैसे रहेगा आज का मौसम?: दिल्ली में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, चलेंगी 50 KM प्रति घंटे की गति से हवाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 13 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सार

कल देर रात हल्की बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। लेकिन ये बारिश ऐसी नहीं थी कि बड़ी राहत मिल सके। अब आज के लिए मौसम विभाग ने फिर बारिश का अनुमान जताया है। 

Rain likely in Delhi on Wednesday winds expected to blow at speeds of 50 km per hour
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में इतने दिन के इंतजार के बाद कल देर रात हल्की बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। लेकिन ये बारिश ऐसी नहीं थी कि बड़ी राहत मिल सके। अब आज के लिए मौसम विभाग ने फिर बारिश का अनुमान जताया है। 

Trending Videos

बुधवार को हल्की बारिश के आसार
13 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और सुबह के समय गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी गर्मी और तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को भी मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 मई से 18 मई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हवाओं का असर बढ़ सकता है। हालांकि, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में दस्तक देगा। इसका असर केवल पहाड़ों तक सीमित रहेगा।

39 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान
दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। ऐसे में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed