फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13 companies have come forward to associate their names with stations on the new Metro route.

Noida News: मेट्रो के नए रूट पर स्टेशन के साथ नाम जोड़ने को आई 13 कंपनी

Sat, 18 Jul 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
13 companies have come forward to associate their names with stations on the new Metro route.
मेट्रो के नए रूट पर स्टेशन के साथ नाम जोड़ने को आई 13 कंपनी
विज्ञापन

-एनएमआरसी ने दो रूट के 10 स्टेशन के लिए जारी किया था ईओआई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) अपने अगले दो नए रूट सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और डिपो से बोड़ाकी के 10 स्टेशन पर ब्रांड प्रचार का मौका देने जा रहा है। इसमें चुनी जाने वाली कंपनी या संस्थान स्टेशन के साथ अपना नाम जुड़वा सकेंगे। एनएमआरसी ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) जारी कर आवेदन मांगे थे। इन स्टेशनों के लिए 13 कंपनियों के आवेदन आए हैं। अब इन आवेदन का परीक्षण एनएमआरसी ने शुरू कर दिया है। आगे चुनी जाने वाली कंपनियों के नाम स्टेशन के साथ जुड़ेंगे। एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि जिस स्टेशन पर इस बार चयन नहीं हो पाएगा वहां के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे।

एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन स्टेशन तक का मेट्रो रूट 11.56 किलोमीटर का बनना है। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे से गुजरने वाले इस रूट पर एनएमआरसी के बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनेंगे। जारी ईओआई में एनएमआरसी ने इस रूट पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी कंपनियों, शैक्षणिक संस्थान, बिल्डरों की वाणिज्यिक परियोजनाओं से जुड़ी बेहतर प्रचार संभावनाएं जताई हैं। वहीं, एक्वा मेट्रो की मौजूदा लाइन को डिपो से 2.6 किलोमीटर बोड़ाकी तक बढ़ाया जाना है। दो नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे। आगे बोड़ाकी में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनना है।
विज्ञापन

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि क्रो-ब्रांडिंग के लिए आई कंपनियों के दस्तावेज का परीक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed