सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 youths arrested while having a pool party in the farm house

फार्म हाउस में पूल पार्टी करते 18 युवक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
18 youths arrested while having a pool party in the farm house
विज्ञापन
नोएडा। एक्सप्रेसवे स्थित फार्म हाउस में पूल पार्टी करते 18 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक साथ स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट, धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जनपद में साप्ताहिक लॉकडाउन लागू है। शनिवार व रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सामूहिक रूप से एकत्रित होकर कोई कार्यक्रम करना या पार्टी करना प्रतिबंधित है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक्सपेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित फ्लोरा फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल में कई लोग नहा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल व धारा 144 का उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने मौके से लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी इरफान, भगवान दास, राहील खान, अरमान वारिश, नौशाद आलम, बिजनौर निवासी जिशान अहमद, किशन कुंज दिल्ली निवासी वसीम, आशिफ फौदा , शहजाद, तौसिफ, जितिन कुमार , सुहैल, मोहम्मद वारिश, शक्करपुर निवासी जावेद, महिपालपुर निवासी फैसल, संजय, जवाहर पार्क निवासी कासिफ और अशरफ खान को गिरफ्तार कर लिया।
आखिर पुलिस को चकमा देकर कैसे पहुंच जाते हैं फार्म हाउस
लॉकडाउन के दौरान कोतवाली एक्सप्रेस वे क्षेत्र के कई फार्म हाउस में कई तरह की पार्टियाें की शिकायत मिली हैं। इनमें कुछ पकड़ी भी गई हैं। पुलिस के तमाम अधिकारियों ने फार्म हाउस क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने का दावा किया था। बताया जाता है कि इसमें स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। जब इस मामले में किसी बड़े अधिकारी या सोशल मीडिया पर सूचना आती है तो स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed