फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police obtained documents from the authority in the WTT case.

Noida News: डब्ल्यूटीटी मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राधिकरण से लिए दस्तावेज

Fri, 14 Aug 2026 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police obtained documents from the authority in the WTT case.
नोएडा। सेक्टर-16 स्थित वर्ल्ड ट्रेड टावर से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण से परियोजना और भूखंड से संबंधित दस्तावेज लिए। दिल्ली पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल के एसीपी ने बुधवार को सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध रिकॉर्ड जांच टीम को सौंप दिए गए। अब दिल्ली पुलिस इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु शेखर ने बताया पुलिस टीम को भूखंड के आवंटन से संबंधित दस्तावेज, कंसोर्टियम से जुड़े रिकॉर्ड, लीज डीड समेत प्राधिकरण स्तर पर उपलब्ध अन्य अभिलेख उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने परियोजना के भूखंड आवंटन और इससे जुड़े दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली है। सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी के भूखंड आवंटन और परियोजना में कथित फर्जीवाड़े को लेकर दिल्ली निवासी एक बिल्डर ने शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत करने के बाद उसे दिल्ली के एक गैंग के जरिये उठा लेने की धमकी दी गई। इसी शिकायत और धमकी के मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम प्राधिकरण पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed