फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Female students learned self-defense techniques and were also made aware of how to lodge complaints using the 'Pink Box'.

Noida News: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, पिंक पेटी से शिकायत करने के लिए भी किया जागरूक

Fri, 14 Aug 2026 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Female students learned self-defense techniques and were also made aware of how to lodge complaints using the 'Pink Box'.
-100 से अधिक छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नोएडा। भंगेल स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। फिटनेस कोच पवन कनौजिया ने छात्राओं को बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करना चाहिए। विद्यालय में लगाई गई पिंक पेटी के माध्यम से छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य परेशानी की शिकायत करने के लिए भी छात्राओं को प्रेरित किया गया।
पवन कनौजिया ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि यदि कोई रास्ते में छेड़ता है, अभद्र टिप्पणी करता है या परेशान करता है तो चुप रहने के बजाय उसका विरोध करना चाहिए और तुरंत मदद लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत का नाम नहीं है, बल्कि सतर्कता, आत्मविश्वास और सही समय पर निर्णय लेना भी इसका अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए और अकेले रास्ते में चलते समय आसपास की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। खतरा महसूस होने पर सुरक्षित स्थान की ओर जाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर आसपास के लोगों से मदद मांगनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को फिटनेस के आसान अभ्यास भी कराए गए। उन्हें बताया गया कि नियमित व्यायाम से शरीर मजबूत होने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पिंक पेटी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि किसी छात्रा को विद्यालय, घर, रास्ते या किसी अन्य स्थान पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, उत्पीड़न या किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वह अपनी शिकायत पिंक पेटी में लिखकर डाल सकती है। शिकायत के लिए सामने आकर अपनी पहचान बताने में झिझक महसूस करने वाली छात्राएं भी पिंक पेटी के माध्यम से अपनी बात जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा सकती हैं।
छात्राओं को बताया गया कि किसी भी तरह की गलत हरकत को सहन करना या चुप रहना समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत आवाज उठाना जरूरी है। पिंक पेटी को छात्राओं के लिए अपनी बात सुरक्षित तरीके से जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बताया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का ज्ञान भी जरूरी है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed