{"_id":"69b40738cf18f511e6023785","slug":"50-seats-will-be-increased-in-the-district-library-better-facilities-will-be-available-for-studies-noida-news-c-1-noi1095-4044640-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला लाइब्रेरी में 50 सीटें बढ़ेंगी, पढ़ाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला लाइब्रेरी में 50 सीटें बढ़ेंगी, पढ़ाई के लिए मिलेगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
-यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लाइब्रेरी आते हैं बच्चे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला लाइब्रेरी में बढ़ती बच्चों की भीड़ को देखते हुए सीटें बढ़ाईं जाएंगी। लाइब्रेरी प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। लाइब्रेरी में करीब 50 बेंच और टेबल लगाईं जाएंगीं। इस काम के लिए सामाजिक संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों की मदद ली जाएगी, ताकि सुविधाओं का जल्द विस्तार हो सके।
लाइब्रेरी में सदस्यता लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तीन महीने पहले यहां करीब 200 सक्रिय सदस्य थे। बीते तीन महीनों में करीब 50 नए लोगों ने सदस्यता ली है। यहां आने वाले अधिकांश बच्चे यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। सीटों की संख्या सीमित होने और बच्चों की संख्या लगातार बढ़ने से कई बार बच्चों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती थी और उन्हें इंतजार करना पड़ता था।
-- -- -- -- -- -- -- --
परिसर में बने दो कमरों में लगेंगी नईं सीटें
लाइब्रेरी परिसर में पढ़ाई के बेहतर माहौल हो सके, इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों को शांत और व्यवस्थित माहौल मिलना जरूरी है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी तैयारी कर सकें। अतिरिक्त बच्चों के बैठने की व्यवस्था परिसर में बने दो कमरों में की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
छात्र लगातार बढ़ रहे हैं और सीटों की कमी थी। इसी वजह से सीटें बढ़ाने पर काम किया जा रहा है, ताकि अधिक बच्चे प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकें। - सीमा गुप्ता, लाइब्रेरी इंचार्ज
Trending Videos